राज्यपाल ने चित्रकोट विश्राम गृह परिसर में लगाया आम और मौलश्री का पौधा
जगदलपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने आज चित्रकोट स्थित विश्राम गृह में आम का पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। सुश्री उइके ने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस स्थान में प्रथम आगमन की स्मृति के तौर यह पौधा लगाया। साथ ही कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र और कलेक्टर श्री रजत बंसल ने मौलश्री का पौधा लगाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, वन मण्डलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी उपस्थित थे।
Source : Agency

पाठको की राय